Shahjahnpur News: सिटी पार्क में शुरू हुई पेयजल पाइपलाइन की खोदाई
शाहजहांपुर, अक्टूबर 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सिटी पार्क में अमृत 2.0 के तहत 24 घंटे पेयजल आपूर्ति योजना की पाइपलाइन बिछाने का काम आखिरकार शुरू हो गया है। 'हिन्दुस्तान' की लगातार खबरों के बाद नगर निगम और जल निगम ने गतिरोध खत्म होने के बाद काम शुरू करा दिया। सिटी पार्क में मशीन से पाइपलाइन के लिए खोदाई कराई जा रही है। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बताया कि पिछले तीन दिन से काम चल रहा है और इसे एक महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सिटी पार्क में पाइपलाइन बिछाने को लेकर आरडब्ल्यूए के विरोध के कारण काम अटका हुआ था। पांच सितंबर को पाइपलाइन बिछाने के लिए पहुंची एचडीडी मशीन को भी कार्यस्थल से हटवा दिया गया था। इसके बाद 'हिन्दुस्तान' ने 23 सितंबर को '24 घंटे पेयजल योजना पड़ी ठप, आरडब्ल्यूए पर मुकदमे की तैयारी' शीर्षक से खबर प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.