शाहजहांपुर, अगस्त 12 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सावन की शिवरात्रि पर पुलिस चौकी उस्मान बाग स्थित श्री रुद्र बाला जी धाम में भक्त उमड़ पड़े। तड़के से ही मंदिर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। हर-हर महादेव और जय श्री रुद्र बाला जी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। पं. डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल और आचार्य प्रभात मिश्र के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सामूहिक रुद्राभिषेक कराया गया। श्रद्धालुओं ने दूध, दही, शहद, गंगाजल और पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद भोलेनाथ और श्री रुद्र बाला जी महाराज का फूलों, भांग, धतूरे और मेवों से भव्य श्रृंगार किया गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: सावन शिवरात्रि पर पृथ्वीनाथ महादेव का सामूहिक रुद्राभिषेक शाम को महाआरती के बाद ...