शाहजहांपुर, अगस्त 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सावन मास की पहली सोमवारी आज जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। भगवान शिव के मंदिरों में तड़के ब्रह्ममुहूर्त से ही जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का क्रम शुरू हो जाएगा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्थित प्रमुख शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर समितियों और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में रविवार रात से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाएगा। सोमवार तड़के गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, शहद और पुष्प अर्पित कर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। मंदिरों में शिव चालीसा, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का भी आयोजन होगा। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: सावन का पहला सोमवार आज, उमड़ेगी श्रद्धा की भीड़ म...