शाहजहांपुर, अगस्त 3 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सावन मास के पहले सोमवार पर पूरे जनपद शाहजहांपुर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं और "बम-बम भोले" तथा "हर-हर महादेव" के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे। शिवभक्तों ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा, भांग, गन्ना और पुष्प अर्पित कर जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि व मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। शाहजहांपुर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, खिरनीबाग स्थित शिव मंदिर, बड़ा शिवाला, चौक क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर, हनुमतधाम परिसर स्थित शिवालय तथा केरूगंज के शिव मंदिर में सुबह से देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। यह भी पढ़ें- Mau News: सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़े रहे श्रद्धालु कई...