शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए समाजसेवी विनय अग्रवाल की ओर से 25 अक्टूबर को 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इच्छुक परिवार 20 सितंबर तक वृंदावन गार्डन, परी पैलेस में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन और अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8429119704 पर संपर्क किया जा सकता है। यह पहल पहले 21 कन्याओं के सामूहिक विवाह से शुरू हुई थी, जिसे अब बढ़ाकर 101 कन्याओं तक किया गया है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग देकर सम्मानपूर्वक विदाई सुनिश्चित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...