शाहजहांपुर, सितम्बर 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन हटाने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसके बावजूद सात विद्यालय ऐसे हैं, जिनके ऊपर से अभी तक बिजली की हाईटेंशन लाइन नहीं हटाई जा सकी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस पर नाराजगी जताते हुए जल्द कार्रवाई पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को हटाने के लिए पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से कमेटी गठित की गई है। जिले अभी तक करीब 126 स्कूलों के ऊपर से लाइन हटा दी गयी तथा सात अभी भी शेष हैं। अधिकांश विद्यालयों से लाइन हटाई जा चुकी है, लेकिन सात स्कूलों में अभी समस्या बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: स्कूल के ऊपर से नहीं हटी 11 हजार वोल्ट की लाइन, सीडीओ सख्त बेसिक शिक्षा निदेशालय ने बीएसए ...