शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले में साइकिलिंग प्रतिभाओं को अब बेहतर प्रशिक्षण, प्रतियोगिता और आगे बढ़ने का मंच मिलेगा। साइकिलिंग खेल को व्यवस्थित रूप से बढ़ावा देने के लिए शाहजहांपुर साइकिलिंग एसोसिएशन का गठन किया गया है। एसोसिएशन को उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है। संगठन का फोकस ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को तलाशकर उन्हें जिला, मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने पर रहेगा। एसोसिएशन में डॉ. विकास पाण्डेय को अध्यक्ष, गजेंद्र गंगवार को उपाध्यक्ष, विपिन अग्निहोत्री को सचिव, विशाल भंडारी को संयुक्त सचिव, सीए नीरज रस्तोगी को कोषाध्यक्ष और मोहित मेहरोत्रा को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। रवि वर्मा, अरुण कुमार, अरुण पाण्डेय, शिवओम तिवारी, वसीम और पंकज रस्तोगी सदस्य बनाए गए ...