शाहजहांपुर, सितम्बर 8 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव इटौआ निवासी रामऔतार की 13 वर्षीय पुत्री वैसनीप को रात के समय जहरीले सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।परिजन आनन-फानन में उसे निजी वाहन से सीएचसी खुटार लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां किशोरी का उपचार चल रहा है। सीएचसी प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया है कि किशोरी की हालत नाजुक होने पर जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...