Shahjahnpur News: सांड की टक्कर से बाइक सवार की मौत
शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। जलालाबाद रोड पर गांव फीलनगर के पास गुरुवार देर शाम सांड़ की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रामनगर कॉलोनी निवासी शंकर सरकार (40 वर्ष) की मदनापुर में दुकान थी। वह बंगाली चिकित्सा पद्धति से लोगों का उपचार करते थे। गुरुवार देर शाम वह बाइक से मदनापुर से घर लौट रहे थे। जलालाबाद रोड पर फीलनगर गांव के पास उनकी बाइक के सामने सांड़ आ गया। शंकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को जानकारी दी और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी रत्ना सरकार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी पांच वर्षीय बेटी भी पिता को खोने से अनजान मां के साथ बिलखती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.