शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- Shahjahnpur News: पुवायां। नगर में छुट्टा पशुओं का आतंक लोगों के लिए लगातार मुसीबत बनता जा रहा है। शनिवार रात राजा मार्केट में आवारा सांड ने घर जा रही महिला रानी गुप्ता को पटक-पटककर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों से सांड को भगाकर महिला को बचाया। गंभीर चोटों के कारण चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मोहल्ला हरदयाल कूंचा निवासी रानी गुप्ता पत्नी कृष्ण गुप्ता शनिवार को किसी काम से शाहजहांपुर गई थीं। रात करीब 10 बजे बस से पुवायां पहुंचने के बाद वह पैदल घर जा रही थीं। राजा मार्केट पहुंचते ही एक आवारा सांड ने उन्हें घेर लिया और पटककर घायल कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह सांड को भगाया। इसके बाद एंबुलेंस से रानी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मे...