शाहजहांपुर, अक्टूबर 9 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र में छुट्टा गोवंशों का आतंक ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। बुधवार दोपहर खुटार-बंडा रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने छुट्टा सांड़ ने एक बुजुर्ग पर अचानक हमला कर दिया। सांड़ ने उन्हें सींगों से पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव सिल्हुआ निवासी उमेश तिवारी (50) मजदूरी करते हैं। बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह साइकिल से पेट्रोल पंप के सामने किराना की दुकान पर सामान लेने पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आए सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। उमेश को संभलने का मौका नहीं मिला और सांड़ ने उन्हें जमीन पर पटक दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह सांड़ को भगाया। हमले में उमेश के सिर, हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहा...