शाहजहांपुर, जुलाई 16 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। खुदागंज थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के सांड़ के हमले में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। किसान धान की फसल देखने खेत जा रहे थे, तभी देवा नदी के किनारे सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव उत्तमपुर निवासी 48 वर्षीय सुखलाल कश्यप पुत्र खेमकरन गुरुवार सुबह करीब चार बजे रोजाना की तरह धान की फसल देखने खेत जा रहे थे। गांव से करीब 500 मीटर दूर देवा नदी के किनारे पहले से मौजूद एक सांड़ ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड़ ने किसान को कई बार सींगों से उठाकर पटक दिया, जिससे उनके पैर, पेट, पीठ और गर्दन में गंभीर चोटें आईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...