शाहजहांपुर, नवम्बर 18 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को जलालाबाद के नगरिया याकूबपुर चौराहा स्थित सामुदायिक केंद्र में सर्वाइकल कैंसर विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एलएडीसीएस चीफ दिनेश कुमार मिश्र ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। असिस्टेंट विवेक शर्मा ने सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश सिंह ने सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षणों, बचाव, समय पर जांच एवं टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर का संचालन पीएलवी वैभव ने किया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी, महिलाएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...