शाहजहांपुर, अगस्त 8 -- Shahjahnpur News: बंडा, संवाददाता। कस्बे में सर्राफा व्यापारी के मकान के स्टोर रूम का ताला तोड़कर करीब 11 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। पीड़ित ने मकान में किराए पर रहने वाले युवक पर चोरी का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। बंडा-पुवायां मार्ग पर यादव भवन के पड़ोस में रहने वाले सौरभ कुमार ने पुलिस को बताया कि करीब तीन माह पहले पंजाब के भोगपुर मुमन्दपुर निवासी गुरपिंदर सिंह अपनी पत्नी और 10 वर्षीय बेटी के साथ उनके मकान में किराए पर रहने आया था। यह भी पढ़ें- Begusarai News: लूटकांड का नहीं हुआ खुलासा सौरभ के अनुसार, वह चार अगस्त की शाम अपने स्टोर रूम में सोने-चांदी के आभूषणों से भरा थैला रखकर...