Shahjahnpur News: सर्राफा दुकान में चोरी का प्रयास, फुटेज में कैद हुए दो संदिग्ध
शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: रोजा। रोजा थाना क्षेत्र के जमुका दोराहे पर स्थित एक सर्राफा दुकान में रविवार रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। हालांकि समय रहते सूचना मिलने से चोर वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रुकनापुर निवासी अरुण राठौर ने बताया कि उनकी नेशनल हाईवे किनारे जमुका में सर्राफा की दुकान है। रविवार रात दुकान बंद कर घर जाने के बाद मोबाइल से जुड़े सीसीटीवी कैमरे में उन्होंने दो संदिग्ध युवकों को दुकान के बाहर लगा बल्ब तोड़ते और शटर उखाड़ने के लिए फर्श तोड़ने का प्रयास करते देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने और आसपास हलचल होने पर दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। अरुण राठौर ने बताया कि करीब पांच दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.