शाहजहांपुर, अक्टूबर 14 -- Shahjahnpur News: गांव सुनारा बुजुर्ग में सर्पदंश से 28 वर्षीय सोनी देवी की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसके दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। परिजनों के अनुसार, सोनी देवी बुधवार दोपहर खाना बनाने के बाद बर्तन धो रही थी। बर्तन रखने के दौरान उसके हाथ में सांप ने काट लिया। शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और सपेरे को बुलाकर सांप पकड़वाया। इसके बाद सोनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। आरोप है कि परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने में लग गए। हालत अधिक बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोनी के पति सुमित और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी मौत से पांच ...