शाहजहांपुर, अक्टूबर 14 -- Shahjahnpur News: पुवायां। गांव सुनारा बुजुर्ग निवासी 28 वर्षीय सुमित की पत्नी सोनी देवी की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सोनी देवी बुधवार को दोपहर खाना बनाकर बर्तन धो रही थी बर्तन धोकर वह बर्तन रखने गई थी बर्तन रखते समय हाथ मे सर्प ने डस लिया। जब सोनी ने सर्प को देखा तो वह जोर जोर से चिल्लाने लगी। शोर शराबा सुनकर परिजन मौके पर पहुँचे तो उससे जानकारी ली जब उसने सर्प के काटने की जानकारी दी तो परिजनों ने सपेरों को बुलाकर सर्प को पकड़वा दिया जिसके बाद सोनी को सीएचसी लेकर गए। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन परिजनों ने झाड़ फूंक के चक्कर मे पड़ गए। जब झाड़ फूंक में महिला की हालत ओर बिगड़ती देख परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर गए जहां उसे ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर स...