शाहजहांपुर, अगस्त 5 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद, संवाददाता। क्षेत्र के मुड़िया नगला नाथ (मुड़िया खुर्द) गांव में खेत की रखवाली कर रहे 17 वर्षीय धनवीर की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सोमवार रात धनवीर मचान पर सो रहा था। इसी दौरान उसके कान में किसी जीव के काटने का आभास हुआ। सुबह तबीयत बिगड़ने पर उसने पास में सांप देखा और उसकी फोटो भी खींची। इसके बाद परिजन उसे पहले झाड़-फूंक के लिए तांत्रिक के पास ले गए। हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: जहरीले जंतु के काटने से युवक की मौत पिता बछराम का पहले ही निधन हो चुका है। धनवीर चार भाइयों और तीन बहनों में था। क्षेत्र में हाल क...