शाहजहांपुर, अक्टूबर 23 -- Shahjahnpur News: रोजा। थाना क्षेत्र के सरही गांव में रामलीला के दौरान लक्ष्मण शक्ति की लीला का मंचन किया गया। इसे देखने के लिए शाम होते ही आसपास के गांवों से ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। शाम सात बजे शुरू हुई लीला में कलाकारों ने लक्ष्मण के मूर्छित होने से लेकर संजीवनी बूटी से उनके जीवित होने तक के प्रसंग का मंचन किया। लीला में दिखाया गया कि युद्ध के दौरान मेघनाद की शक्ति लगने से लक्ष्मण रणभूमि में मूर्छित हो जाते हैं। प्रभु श्रीराम उन्हें इस अवस्था में देखकर व्याकुल हो उठते हैं। इसके बाद हनुमान जी को संजीवनी बूटी लाने के लिए पर्वत पर भेजा जाता है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: नवासी लीला के खजुहा की प्रख्यात 563वीं रामलीला शुरू संजीवनी लेकर लौटते समय भरत उन्हें आकाश में देखकर बाण से नीचे गिरा देते हैं। हनुमान जी क...