शाहजहांपुर, नवम्बर 2 -- Shahjahnpur News: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने बहादुरगंज सहित अन्य स्थानों की समस्याओ को लेकर एक मांग पत्र नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी को सौंपा l मांगा पत्र में बहादुरगंज में गोलगंज स्थित जर्जर हालत में पुरुष शोचालय का पुनःजीर्णोद्धार करने की मांग की, महिला शौचालय में पुरुष शोचालय को सयुक्त रूप से संचालित करने को लेकर आपत्ति जताई, बाजारों में गंदगी होने पर तत्काल सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग करते हुए कहा कि अब कुछ दिन बाद दिवाली है और बाजारों में ग्राहको की बड़ी ज़्यादा संख्या में आवाजाही रहती हैं। खराब लाइटों को ठीक कराने की मांग की गई, कल रात झंडा कलां में आवारा पशुओं से हुई दुर्घटना का मामला संज्ञान में लाते हुए आवारा पशुओं को पकड़ने की व...