शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बिजलीपुरा स्थित सपा जिला कार्यालय पर जिला एवं महानगर सपा की संयुक्त मासिक बैठक जिला अध्यक्ष तनवीर खान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 22 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के शाहजहांपुर आगमन और पुवायां विधानसभा के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई। तनवीर खान ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। पूर्व विधायक राजेश यादव ने छात्रों और युवाओं के मुद्दों को उठाने की बात कही। पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही। संचालन जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...