शाहजहांपुर, अगस्त 6 -- Shahjahnpur News: तिलहर। साइकिल से कॉलेज जा रही छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। कुआंडांडा गांव की पूनम तिलहर के एलबीडी इंटर कॉलेज की छात्रा है। वह गुरुवार की सुबह साइकिल से कॉलेज जा रही थी तभी हाईवे पार करते समय पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद छात्रा पूनम एवं बाइक सवार रामपुर के लखपत नगर निवासी तसव्वर भी घायल हो गए। एक्सीडेंटल प्रभारी नितिन कुमार ने बताया कि तसव्वर बाइक से लखनऊ जा रहे थे। उनके परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। छात्रा पूनम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...