शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। सड़क निर्माण और आवारा गोवंश की समस्या को लेकर पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने वाले तीन ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम ताहरपुर निवासी अनुज सिंह, योगेंद्र सिंह और प्रभाकर सिंह दो सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे ग्राम पंचायत भुण्डी स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। वे सड़क की बदहाली और आवारा गोवंश से फसलों को हो रहे नुकसान का समाधान कराने की मांग कर रहे थे। ग्राम भुण्डी निवासी सादाब हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा और जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: पति की मौत पर जान माल की दी धमकी, एफआईआर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि जांच के ब...