शाहजहांपुर, सितम्बर 8 -- Shahjahnpur News: अल्हागंज। ग्राम पंचायत चंपतपुर-टिकुरा में सड़क और बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन सोमवार शाम तीसरे दिन समाप्त हो गया। मौके पर पहुंचे एडीओ पंचायत रमेश चंद्र मिश्रा ने ग्रामीणों से वार्ता कर जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत निधि से गांव के मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। ग्रामीण लंबे समय से पक्की सड़क और बिजली व्यवस्था की मांग कर रहे थे। यह गांव ग्राम पंचायत जेरारहीमपुर के अंतर्गत आता है। वार्ता में तय हुआ कि बारिश थमने और रामगंगा नदी का जलस्तर कम होने के बाद मार्ग निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...