Shahjahnpur News: सकारात्मक पालन-पोषण पर कार्यशाला, अभिभावकों को दिए प्रभावी संवाद के टिप्स
शाहजहांपुर, जुलाई 4 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों और शिक्षकों की साझा भूमिका को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को संत कृपाल अकादमी में 'सकारात्मक पालन-पोषण (पॉजिटिव पेरेंटिंग)' विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें अभिभावकों और शिक्षकों को बच्चों के व्यक्तित्व विकास से जुड़े व्यवहारिक सुझाव दिए गए। कार्यशाला में हरियाणा के करनाल स्थित चिरंजी लाल डिग्री कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर राजिंदर अरोड़ा और कैथल स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर डिग्री कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल सुनीता अरोड़ा ने बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में प्रेम, संवाद, अनुशासन और सकारात्मक सोच की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्क्रीन टाइम के संतुलित उपयोग, बच्चों की भावनाओं को समझने और तनावमुक्त पारिवारिक माहौल बनाए रखने पर भी जोर दिया। कार्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.