शाहजहांपुर, सितम्बर 1 -- Shahjahnpur News: निगोही। निगोही क्षेत्र में विद्युत निगम के एक संविदा कर्मचारी के यहां ट्रांसफार्मर की मरम्मत किए जाने का मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। सोमवार को ट्रांसफार्मर की जानकारी मिलते ही वर्कशॉप के ठेकेदार ओमप्रकाश वर्मा मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर को चेक कराया। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए थाने में तहरीर दी। मामले की जानकारी मिलते ही वर्कशॉप से जुड़े अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए। ट्रांसफार्मर को लेकर विभागीय स्तर पर भी जांच शुरू कर दी गई है। घटना को लेकर विभाग में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि ट्रांसफार्मर वहां किस स्थिति में पहुंचा और उसकी मरम्मत किसके निर्देश पर की जा रही थी, इसकी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मामले की गंभीरता को देखते हु...