शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। थाना क्षेत्र के गांव हत्सा में रविवार सुबह 19 वर्षीय बीए छात्रा नैना उर्फ नैंसी देवी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं, मृतका के मामा पक्ष ने उसके ताऊ पर प्रताड़ना और जमीन के विवाद को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया गया कि नैना के पिता राजीव कुमार शर्मा की कोरोना काल के दौरान करीब छह वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। उस समय नैना नाबालिग थी। पिता की मौत के बाद वह अपनी मां के साथ ताऊ राजेश के परिवार में रहकर पढ़ाई कर रही थी। नैना बीए की छात्रा थी।

परिवारिक विवाद मृतका के ममेरे भाई दीपक पांडे के अनुसार नैना के पिता की जमीन उसकी मां और नैना के नाम थी। नैना के बालिग होने के बाद जमीन और उसके अधिकारों को लेकर परिवार...