शाहजहांपुर, जुलाई 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज मोहल्ले में गुरुवार दोपहर एक व्यक्ति का शव घर के भीतर दरवाजे की चौखट से फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार अजीजगंज निवासी 45 वर्षीय महेंद्र मोहल्ले में ही एक आटा चक्की पर काम करते थे। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि महेंद्र शराब पीने के आदी बताए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...