शाहजहांपुर, अक्टूबर 14 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को विज्ञान विभाग की ओर से बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं के लिए फूड न्यूट्रिशन एंड हाइजीन विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने की।मुख्य वक्ता गृह विज्ञान प्रवक्ता सीता वर्मा ने छात्राओं को संतुलित आहार, पोषण और स्वच्छता का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भोजन केवल पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने के लिए होना चाहिए। संतुलित आहार शरीर को मजबूत बनाने के साथ बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ाता है। उन्होंने छात्राओं को विषय से संबंधित पुस्तकों की जानकारी भी दी।कार्यक्रम का संचालन करते हुए गणित विभाग की प्रवक्ता शशांकी गुप्ता ने राष्ट्रीय शिक...