शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- Shahjahnpur News: निगोही। संडा खास विद्युत उपकेंद्र चालू कराने और संबंधित जेई के तबादले की मांग को लेकर किसान यूनियन का आमरण अनशन सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन से मिले पांच दिन में समस्या समाधान के लिखित आश्वासन के बावजूद कार्रवाई न होने पर किसान भूख हड़ताल पर बैठे हैं। एसडीएम तिलहर जीत सिंह, एसडीओ और सीओ सदर ने वार्ता की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। अनशन के दौरान बुजुर्ग कार्यकर्ता लक्ष्मण प्रसाद की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। किसान नेताओं ने मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रखने का ऐलान किया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: मांगें पूरी न होने पर किसान यूनियन का आमरण अनशन शुरू यह भी पढ़ें- Shamli News: पूर्व सांसद ने धरनारत ग्रामीणों को दिया आश्वासन यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: विद्य...