Shahjahnpur News: श्रीराम लीला गेट विवाद को लेकर एडीएम की बैठक बेनतीजा
शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- Shahjahnpur News: श्रीरामलीला गेट निर्माण को लेकर चल रहे विवाद में दोनों पक्षों के बीच एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा की वार्ता बेनतीजा रही। करीब दो घंटे तक चली बैठक में मेला कमेटी और भू-स्वामियों के बीच सहमति नहीं बन सकी। एडीएम ने दोनों पक्षों से आपसी सहमति बनाने का आग्रह करते हुए फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए। थाने के समीप जलालाबाद और शाहजहांपुर रोड के बीच करीब दस एकड़ भूमि पर हर वर्ष श्रीरामलीला मेला लगता है। राजस्व अभिलेखों में करीब दो एकड़ भूमि मेला के नाम दर्ज है। जलालाबाद रोड किनारे निजी भूखंड पर मेला कमेटी परंपरागत रास्ते का दावा करते हुए गेट निर्माण करा रही है, जिसका भू-स्वामी विरोध कर रहे हैं। विवाद बढ़ने पर डीएम ने पहले ही निर्माण रुकवा दिया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एडीएम एसडीएम नीलिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.