शाहजहांपुर, अक्टूबर 24 -- Shahjahnpur News: कांट। नगर में आयोजित श्रीरामलीला में शनिवार रात विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, सुबाहु वध और अहिल्या उद्धार की लीलाओं का भव्य मंचन किया गया। वृंदावन से आए कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। धार्मिक प्रसंगों के मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंचन में दिखाया गया कि राक्षसों के अत्याचार और यज्ञ में लगातार बाधा पड़ने से परेशान महर्षि विश्वामित्र अयोध्या पहुंचते हैं। वह राजा दशरथ को बताते हैं कि राक्षस यज्ञ में हड्डियां डालकर उसे नष्ट कर देते हैं। ऋषि के अनुरोध पर राजा दशरथ अपने प्रिय पुत्र राम और लक्ष्मण को उनके साथ वन में भेज देते हैं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में श्रीराम ने किया ताड़का वध, जयकारों से गूंजा पंडाल रास्ते में भगवान श्रीराम राक्षसी त...