शाहजहांपुर, नवम्बर 4 -- Shahjahnpur News: संत विजय कौशल महाराज की ओर से 28 नवंबर से छह दिसंबर तक आयोजित होने वाली श्रीराम कथा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार चार नवंबर को सेठ एन्क्लेव स्थित एक्सिस बैंक बिल्डिंग में कथा कार्यालय का पूजन और शुभारंभ किया जाएगा। कार्यालय का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा करेंगे। मंगलमय परिवार के सदस्य असित पाठक ने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर सदस्यों को श्रीराम कथा से जुड़ी सामग्री वितरित की जाएगी। साथ ही सभी को कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, ताकि आयोजन की तैयारियां समय से पूरी की जा सकें। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: रामकथा कार्यालय का आज उद्घाटन करेंगे वित्त मंत्री यह भी पढ़ें- Ghazipur News: करमहरी गांव में छह से 10 नवंबर तक होगी श्रीराम कथा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...