शाहजहांपुर, अगस्त 27 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। फैक्ट्री स्टेट श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी समिति की ओर से बुधवार को श्रीरामलीला मंच पर भगवान शिव की आराधना के लिए रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आचार्य प्रमोद शुक्ला ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल और दूध से अभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की। इस दौरान वातावरण भक्तिमय रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए। समिति के सचिव देवेश दीक्षित ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर महासचिव ऋषि बाबू, निर्देशक अंकित सक्सेना, सह निर्देशक सुहेल मोहम्मद, प्रभारी महेंद्र दीक्षित, राम मोहन अग्निहोत्री, रोहित सक्सेना, अखिलेश सक्सेना समेत समिति के पदाधिकारी, कलाकार और महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: श्रीरामलीला मंच पर...