Shahjahnpur News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान और बाइक जली
शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- Shahjahnpur News: वार्ड नंबर 30 गदियाना में गुरुवार देर रात करीब एक बजे शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे में गृहस्थी का सामान और मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। करीब दो लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार गदियाना निवासी सर्वेश पुत्र मुरली के मकान में देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से पल्सर मोटरसाइकिल, डबल बेड, फ्रीजर, वाशिंग मशीन समेत अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने से परिवार को काफी नुकसान उठाना पड़ा।घटना की सूचना मिलने पर वार्ड नंबर 30 के पार्षद पति छंगे लाल राठौर मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.