शाहजहांपुर, अक्टूबर 22 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। राइफल शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर सचिन बाथम की बेटी शगुन ने जिले का मान बढ़ाया है। वह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम की पुत्री हैं। इस उपलब्धि पर कालीबाड़ी दुर्गा समिति की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करना उनकी मेहनत, लगन और एकाग्रता का परिणाम है। उनकी सफलता से परिवार और शहर में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- Agra News: आशी, इतिशा, अंशिका व प्रियंका राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में खेलेंगीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...