Shahjahnpur News: शिव मंदिर में जल चढ़ाने जा रही किशोरी की सड़क हादसे में मौत
शाहजहांपुर, अगस्त 25 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। थाना क्षेत्र के गांव शिकारपुर निवासी ओमवीर की 14 वर्षीय बेटी हिमांशी की सोमवार अपराह्न सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने भाई, परिजनों और गांव के अन्य लोगों के साथ फिरोजपुर स्थित शिव मंदिर पर जल चढ़ाने जा रही थी। परिजनों के अनुसार, यात्रा के दौरान थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव रजपुरी के पास हिमांशी ट्रैक्टर-ट्राली से पानी पीने के लिए नीचे उतरी थी। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए मदनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में हिमांशी ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.