शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। लायंस क्लब शाहजहांपुर पर्ल के तत्वावधान में रविवार को सिटी पार्क में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 34 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय चोपड़ा ने कहा कि रक्तदान को जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। शिविर में अशोक शर्मा, अमित अग्रवाल, अर्शी, अजीम मुशान, उत्कर्ष गुप्ता, दिव्यांश गुप्ता, शोभांकर मिश्रा समेत 34 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान लायन अमित अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, विक्रम गोस्वामी, राजीव खन्ना और विनोद विज मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...