शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) की जनपदीय कार्य समिति की बैठक रविवार को जिला संरक्षक के आवास पर जिला अध्यक्ष विनीत कुमार गंगवार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षक समस्याओं के समाधान, संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार, नवीन ब्लॉक इकाइयों के गठन और जिला कार्यकारिणी के रिक्त पदों को भरने पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक हितों के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। शोषण, अनियमितता और भ्रष्टाचार के खिलाफ संगठन मजबूती से आवाज उठाता रहेगा। पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने की अपेक्षा जताई। बैठक में जिला महामंत्री हरीशंकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मसरूफ अली, कोषाध्यक्ष पृथ्वीराज, प्रवक्ता अखिलेश माथुर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्त...