शाहजहांपुर, अक्टूबर 23 -- Shahjahnpur News: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शाहजहांपुर जिले में शुक्रवार को मतदान की रफ्तार दोपहर बाद तेज रही। दोपहर दो बजे तक जिले के 14 मतदान केंद्रों पर 63.17 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। कुल 4825 मतदाताओं में से 3048 शिक्षक अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। सुबह 10 बजे तक जिले में 14.13 फीसदी मतदान हुआ था। दोपहर 12 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 42.49 फीसदी पहुंच गया। इसके बाद अगले दो घंटे में मतदान प्रतिशत में 20.68 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मतदान के आंकड़ों में अल्हागंज सबसे आगे रहा। यहां जूनियर हाईस्कूल स्थित बूथ पर कुल 92 मतदाताओं में से 73 ने वोट डाले। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: शिक्षक एमएलसी चुनाव में दोपहर 12 बजे तक 42.49 फीसदी मतदान इस तरह यहां 79.35 फीसदी मतदान हुआ। निगो...