Shahjahnpur News: शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण की मांग
शाहजहांपुर, सितम्बर 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। प्रांतीय अनुसूचित जाति/जनजाति बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा ने बीएसए को ज्ञापन देकर शिक्षकों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। उन्होंने कहा कि सत्यापित अभिलेखों वाले शिक्षकों की सूची जारी कर एरियर का भुगतान कराया जाए। जलभराव वाले विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अवकाश घोषित किया जाए। यूडाइस में बच्चों के संशोधन शीघ्र कराकर अपार आईडी बनने की समस्या दूर की जाए। मानव संपदा पोर्टल पर अवकाश संबंधी विसंगतियों को खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से जांचकर सही कराया जाए। संघ ने शिक्षकों को कार्यालयों के चक्कर से बचाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.