Shahjahnpur News: शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी, केस
शाहजहांपुर, नवम्बर 7 -- Shahjahnpur News: रोजा,संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम मुकरमपुर निवासी राकेश कुमार ने नहर के पास संचालित नर्सिंग होम और मेडिकल स्टोर पर बिना वैध डिग्री के मरीजों का उपचार किए जाने की शिकायत की थी। 18 जुलाई 2026 को नोडल अधिकारी डॉ. इरफान ने मौके पर जांच की थी। जांच के दौरान मरीज भर्ती मिले और उनका उपचार किया जा रहा था। अस्पताल संचालक रोहित यादव निवासी रहीमपुर से डिग्री और अन्य दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह उपलब्ध नहीं करा सके। आरोप है कि शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया और ऐसा न करने पर राकेश कुमार को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में थाना रोजा प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया, रोहित यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.