शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण में एसके सिंह को विशेष कार्याधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। वह अब प्राधिकरण के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। एस.के. सिंह इससे पहले शाहजहांपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। नगर निगम से सेवानिवृत्ति के बाद अब उन्हें विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्राधिकरण से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि एसके सिंह के प्रशासनिक अनुभव का लाभ विकास प्राधिकरण के कार्यों को गति देने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मिलेगा। उनकी नियुक्ति के बाद उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारियों का कार्यभार संभाल लिया है। यह भी पढ़ें- राजेश पांडे होंगे डीवीसी के नए चेयरमैन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...