Shahjahnpur News: शाहजहांपुर रेड ने ब्लू को 46 रन से हराया
शाहजहांपुर, अक्टूबर 1 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रोजा आईटीआई मैदान में चल रहे शाहजहांपुर वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के ट्रायल मैच में बुधवार को शाहजहांपुर रेड ने शाहजहांपुर ब्लू को 46 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेड की टीम ने 81 रन बनाए। शुभम कपूर ने 34 और अनुज गुप्ता ने 12 रन का योगदान दिया। ब्लू की ओर से रविंद्र सिंह ने चार और तारिक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर ब्लू की पूरी टीम 35 रन पर आउट हो गई। सत्तार ने सर्वाधिक 16 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। रेड की ओर से आमिर ने चार और अनुज गुप्ता ने दो विकेट लिए। आमिर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर पंकज तिवारी और फरीद रहे। टीम के कप्तान डॉ. मनोज यादव ने बताया कि पहला अभ्यास मैच दो अक्तूबर को खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.