शाहजहांपुर, सितम्बर 23 -- Shahjahnpur News: आरटीओ कार्यालय में अधिकारी से मुलाकात नहीं होने पर बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। संगठन का कहना है कि करीब 48 घंटे पहले स्थानीय अभिसूचना इकाई के माध्यम से आरटीओ कार्यालय को ज्ञापन सौंपने के लिए पहुंचने की सूचना दी गई थी। संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को आरटीओ कार्यालय पहुंचे। पदाधिकारियों के मुताबिक, कार्यालय पहुंचने पर आरटीओ के मौजूद नहीं होने की जानकारी मिली। बताया गया कि आरटीओ शाहजहांपुर से बाहर गए हुए हैं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की ओर से पहले ही अधिकारी से मुलाकात और ज्ञापन सौंपने की सूचना दी ग...