शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शाह क्लब क्रिकेट मैदान पर अंडर-14 क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रायल आयोजित किया गया। बारिश के कारण ट्रायल मैच नहीं हो सका, जिसके चलते खिलाड़ियों का नेट ट्रायल लिया गया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे पहले आयोजित मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले दीपक कुमार को तथा सर्वाधिक विकेट लेने वाले अभय दीक्षित को पुरस्कृत किया गया। बल्लेबाजी में संस्कार सिंह, गोपाल और दिव्यांश यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं गेंदबाजी में अंशुमन यादव, जय कौशल, आरव श्रीवास्तव और उत्कर्ष ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी जेलर सुभाष यादव मौजूद रहे। जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. मनोज यादव ने बत...