शाहजहांपुर, जुलाई 4 -- Shahjahnpur News: सिंधौली, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नगला वलेटू गांव में शुक्रवार को शारदा नहर किनारे शौच के लिए गया एक किशोर पैर फिसलने से नहर में गिर गया। घटना के बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक किशोर का पता नहीं चल सका। गांव निवासी आमिर हसन (17) पुत्र जाविर हसन सुबह करीब 11 बजे गांव के उत्तर दिशा स्थित शारदा नहर किनारे गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण और परिजन कोरोंकुइयां नहर तथा महासिल पुल के आसपास उसकी तलाश में जुटे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि नहर में पानी अधिक होने से खोजबीन में दिक्कत आ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस क्षेत्र मे...