Shahjahnpur News: शान इंटर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता
शाहजहांपुर, नवम्बर 10 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। शान इंटर कालेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। विभिन्न खेलों में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। डायरेक्टर रुखसाना फहीमुश्शान खां ने फ़ीता काटकर शुभारंभ किया। विजेताओं को पुरस्कार मिले। स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में फुटबाल, बालीवाल, क्रिकेट समेत रेस, लंबी दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, खो-खो, कबड्डी आदि विभिन्न आउटडोर और इंडोर प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष डा. पूजा कसाना और प्रबंध निदेशक दानिश ज़ीशान खां ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्या डा. अंशिका जार्ज ने अभिभावकों और प्रबंध समिति का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.