Shahjahnpur News: शादी से लौट रहे जीजा-साले की सड़क हादसे में मौत, घर में मचा कोहराम
शाहजहांपुर, जुलाई 12 -- Shahjahnpur News: कांट क्षेत्र में शनिवार देर रात करीब 12 बजे सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार जीजा और साले की जान चली गई। हादसा शाहजहांपुर-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर बरेंडा गांव के मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जलालाबाद थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी 30 वर्षीय ब्रह्म सिंह यादव शनिवार को अपनी मौसी की बेटी की शादी में शामिल होने भंडेरी गांव गए थे। उनके साथ तिलहर थाना क्षेत्र के सरैय्या गांव निवासी 24 वर्षीय अंशुक भी थे, जो रिश्ते में उनके साले थे। देर रात समारोह समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बरेंडा गांव के मोड़ के पास सामने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.