Shahjahnpur News: शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने का आरोप
शाहजहांपुर, जुलाई 25 -- Shahjahnpur News: पुवायां। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार दोपहर गांव का ही आदित्य उर्फ मदनपाल उसकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। आरोपी का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बताया जा रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नाबालिग और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.